दिल्ली एनसीआरपंजाबराज्यहरियाणा

पंजाब और हरियाणा में सर्द हवाओं ने गिराया पारा, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्द हवाओं ने मौसम का मिज़ाज बिगाड़ दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार बताया कि पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम पर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 3.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम पर 7.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह, हिसार में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम पर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button