
दिल्ली एनसीआरराज्यहरियाणा
भूपेंद्र हुड्डा को अस्पताल से मिली छुट्टी, ओम प्रकाश चौटाला ने की मुलाकात
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी सारी जांच रिपोर्ट सामान्य है। चंडीगढ़ में मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उनका इलाज कर रहा था। देश-प्रदेश से लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की जनता और तमाम शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।