दिल्ली एनसीआरराज्यहरियाणा

उचाना : दर्जनों ने थामा कांग्रेस का हाथ

प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को कुचराना खुर्द में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गत विधानसभा चुनाव में उचाना कलां कांग्रेस प्रत्याशी रहे बलराम कटवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों परिवारों ने जजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान बलराम कटवाल ने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास जताया है, उनके विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अनेकों लोग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की नीतियों से प्रभावित होकर कांंग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के लोग भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से तंग आ चुके हैं और अब वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button