Uncategorized

दुर्गा नगर मंडल की भाजपा बैठक संपन्न

आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा अम्बाला शहर हलके के दुर्गानगर मंडल की एक बैठक जिला भाजपा कार्यालय सेक्टर 10 में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेश जैन ने की।

बैठक में दुर्गानगर मंडल के पालक एवं विधायक असीम गोयल व मंडल प्रभारी रमेश पाल नहोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडलाध्यक्ष हितेश जैन व प्रभारी रमेश पाल नहोनी ने पौधा भेंट कर विधायक असीम गोयल का स्वागत किया। बैठक में विधायक असीम गोयल ने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय बजट के लोकहितैषी बिंदुओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया और पार्टी के आगामी कार्यों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस अवसर पर संजय लाकरा, सुधीर शर्मा, संजीव गोयल, जगतार अरोरा, मीना नेगी, नरेंद्र सिंह, सुखदर्शन सोंडा, अर्जुन सिंह, संजय अरोरा,

एसपी गोयल, गुरविंदर सिंह मानकपुर, सुरेश साहोता, शोभा पुनिया, पिंकू सूद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button