दिल्ली एनसीआरराज्यहरियाणा

मोदी के पीएम बनने के बाद बढ़ी भारत की साख : लतिका शर्मा

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक मोरनी में हुई जिसमें पूर्व विधायक लतिका शर्मा, जिला महामंत्री विरेंद्र राणा, कार्यकारिणी सदस्य विशाल सेठ व जिला सचिव कनक रेखा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लतिका शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में भारत गर्त में चला गया था परंतु 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ही नहीं अपितु विश्व पटल पर भारत की साख बढ़ी है और सारा विश्व आज भारत की प्रशंसा कर रहा है। मोरनी क्षेत्र में आजादी के बाद 70 वर्षों में हर घर बिजली, पानी व सड़कें पहुंचाने का काम भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुआ।

पंचकूला क्षेत्र के औद्योगिक पिछड़ा क्षेत्र घोषित होने से मोरनी की तलहटी व रायपुररानी के क्षेत्र में नए-नए उद्योग लगने शुरू हो गए हैं जिनका हमारे बेरोजगार युवाओं को बहुत लाभ होगा। इस दौरान मोरनी मंडल से सुखबीर सिंह मंडल अध्यक्ष , पवन धीमान, परमजीत सिंह, बलजीत राणा, माम चंद भंवरा जिला एससी मोर्चा, भूपेंद्र सिंह हथिया, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, लाल सिंह काठी, सुरेश पाल राणा, अंजना शर्मा, दीपा शर्मा, उपेंद्र शर्मा, मीना कुमारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button