दिल्ली एनसीआरराज्यहरियाणा

Budget Session 2023: दोनो सदनों से जुड़ी बड़ी बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही संसद के बजट सत्र की 31 जनवरी से शुरुआत हो गयी। राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का संसद के संयुक्त सत्र में यह पहला वार्षिक अभिभाषण है। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में जहां सरकार की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं को दर्शाया वहीं भारत को आत्मनिर्भर बनाये जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के समय यानि 2047 तक हमें देश को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। उन्होंने कहा कि अमृतकाल का यह कालखंड बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें राष्ट्र को गौरवशाली बनाना है और ऐसा भारत बनाना है जहां गरीबी नहीं रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छाशक्ति दिखाई।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए इस बार के बजट को जनता की उम्मीदों वाला बताते हुए संकेत दिये कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोगों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए का एक ही लक्ष्य रहा है इंडिया फर्स्ट सिटीजन फर्स्ट।
आपको बता दें कि 31 जनवरी से शुरू हुए संसद के बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठक होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेंगी और आम बजट प्रस्तुत किया जायेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button