दिल्ली एनसीआरराज्यहरियाणा

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रम में स्थानीय बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं अभियान चलाया। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत विष्णु कॉलोनी में प्राचीन खेड़ा बाबा देवत के मंदिर में माथा टेक कर करते हुए हरि विहार होते हुए सुभाष कॉलोनी तक पद यात्रा की। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज का स्वागत किया और अभियान को समर्थन दिया। गिरीश भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर की पदयात्रा की गई। यात्रा में भारत के हर वर्ग किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा व महिलाओं से मिलना हुआ तथा उनकी समस्याओं को जाना। इस मौके पर डॉ. रामनारायण शर्मा, टेकचंद शर्मा, त्रिलोकचंद पटवारी, लोकचंद्र चौधरी, संतराम वशिष्ठ, अनिल भारद्वाज, सीताराम गोयल, गौरीशंकर, चंद्रभूषण एडवोकेट, सुनील भारद्वाज, भूपेश गुप्ता, अभिषेक नेतराम एडवोकेट आदि सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button