
‘देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं, तीसरी बार बनेगी सरकार’
नगालैंड, त्रिपुरा में जीत पर भाजपा वर्करों में खुशी
हरियाणा सरोगेसी बोर्ड की सदस्य एवं भाजपा की जिला सचिव डा. पुष्पा तायल ने कहा कि नगालैंड और त्रिपुरा में मिली जीत से यह साबित हो गई है कि देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और वर्ष-2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।
भाजपा नेता डा. पुष्पा तायल बृहस्पतिवार को नगालैंड और त्रिपुरा में पार्टी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रही थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई और बधाईयां दी। उन्होंंने कहा कि देशभर में लोग भाजपा सरकार द्वारा करवाये गए विकास कार्यों पर मुहर लगाने का काम कर रहे हैं। देश की जनता यह जान चुकी है कि देश के हित में कोई फैसला ले सकता है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। गरीबों, व्यापारियों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों, कर्मचारियों का भला केवल भाजपा कर सकती है। इस मौके पर सत्यनारायण शर्मा, राकेश लाठर, कृष्ण लाठर, संदीप, सुमित, अजित, रामज्ञान गोयल, अमित रोहिला आदि मौजूद रहे।