
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा सरकार का मुख्य मिशन हर हाथ को काम, हर खेत को पानी देना रहा है, प्रधानमंत्री मोदी इसके प्रति गंभीर है। हर हाथ को काम देने के लिए पीएम मोदी ने कौशल रोजगार योजना, रोजगार पूरक शिक्षा की और महत्वपूर्ण कदम उठाए है।
यमुनानगर : भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का 5 मई से 100 से सम्पर्क कार्यक्रम चल रहा है, उसी जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत उन्होंने वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की, साथ में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा सरकार का मुख्य मिशन हर हाथ को काम, हर खेत को पानी देना रहा है, प्रधानमंत्री मोदी इसके प्रति गंभीर है। हर हाथ को काम देने के लिए पीएम मोदी ने कौशल रोजगार योजना, रोजगार पूरक शिक्षा की और महत्वपूर्ण कदम उठाए है। स्टार्ट अप योजना के माध्यम से नए-नए रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे है। मुद्रा योजना के माध्यम से रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करा रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा की 26 मई को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आठ वर्ष पूरे कर रही है उस दिन सभी भाजपा कार्यकर्ता लोगों से संपर्क करेंगे। एक ही दिन भाजपा कार्यकर्ता जिला यमुनानगर में 900 बूथो पर लगभग 90000 लोगों से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि 26 मई को जिला भाजपा के कार्यकर्ता पूरी शक्ति सुबह से शाम तक जन संपर्क अभियान चलाकर एक रिकॉर्ड बनायेगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल, डीजल व उज्जवला योजना के सिलेंडर के दाम कर आम जन को तोहफा दिया है, यूक्रे न रूस युद्ध में पूरे विश्व ने भारत की और आशा भरी नजर से देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने तमाम विरोध के बावजूद रूस से पेट्रोलियम खरीद अपनी शक्ति का लोहा मनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि पेंगोंग व डोकलाम में भी भारत दुश्मन को अपनी ताकत अहसास करा चुका है। एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक को कौन भूल सकता है। पीएम मोदी ने तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति दिलाने का काम किया है। धारा 370 हटा, राम मन्दिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करा व काशी को भव्य रूप दे सांस्कृतिक विकास की नई गाथा लिखी है, 26 मई को भाजपा कार्यकर्ता पूरा दिन इसी हेतु जनसंपर्क में लगे रहेंगें।