
दिल्ली एनसीआरमहाराष्ट्रराज्य
‘मोदी की नीतियों पर जनता ने जताया विश्वास’
गुजरात में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गुजरात की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के एेतिहासिक फैसलों की जीत है। सांसद ने कहा कि आप पार्टी व कांग्रेस को पता चल गया है कि देश की जनता झूठे वायदों को पसंद नहीं करती है। सांसद ने कहा कि यह साफ हो गया है कि 2024 में केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार होगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने गुजरात में प्रचंड ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बड़े-बड़े दावे करती थी, लेकिन गुजरात की जनता ने उन्हें असली आईना दिखा दिया है।