
सीएम मनोहर लाल की करनी-कथनी एक समान : आत्रेय
हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के महासचिव प्रवीण आत्रेय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। आत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 दिसंबर 2022 को करनाल में ब्राह्मण समाज के भगवान परशुराम महाकुंभ में कैथल मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम रखने का वादा किया था, इसके बाद अब सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर वादे को पूरा कर दिया गया। आत्रेय ने कहा कि आज हरियाणा का हर वर्ग सरकार के काम से संतुष्ट है, सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के पात्र व्यक्ति को उसके दरवाजे पर मिल रहा है। आत्रेय ने कहा जहां कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगातार पुजारियों, पुरोहितों का मजाक बना रहे थे, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पुजारियों,पुरोहितों का सम्मान करते हुए समाज से किए वादे पूरे कर रहे हैं।