जम्मू एन्ड काश्मीरदिल्ली एनसीआरराज्यहरियाणा

श्रीनगर के पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका ने बर्फ में की अठखेलियां!

करीब 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन आज श्रीनगर के कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी के चेहरे पर जो सुकून के भाव नजर आए वे बर्फ के बीच अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ अठखेलियां करते हुए सामने आए तो पार्टी मुख्यालय में खुशी का पारावार न रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दिन सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में बर्फ से खेलते हुए अपनी यात्रा की समाप्ति की खुशियों का इजहार किया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाई-बहन को बर्फ से खेलते हुए, एक-दूसरे पर अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए बर्फ को फेंकते हुए देखा गया। इससे पहले राहुल गांधी ने श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा झंडा भी फहराया। उन्होंने 5 महीने के अंतराल में 12 राज्यों को कवर करते हुए 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा समाप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button