जम्मू एन्ड काश्मीरदिल्ली एनसीआरराज्यहरियाणा

घाटी में सड़क से आकाश तक थमी रफ्तार, हिमाचल में 484 सड़कें बंद

उत्तराखंड के पहाड़ भी हुए सफेद, पंजाब-हरियाणा में बारिश

कश्मीर में भीषण सर्दी के दौर ‘चिल्ले-कलां’ के आखिरी दिन सोमवार को भारी बर्फबारी ने सड़क से आकाश तक रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे और जनजातीय क्षेत्रों में भी हिमपात के चलते कई क्षेत्रों में यातायात ठप हो गया। प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 484 सड़कों को बंद कर दिया गया। उधर, उत्तराखंड में गढ़वाल क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गयी। पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर बारिश हुई। गुरुग्राम में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गयी। दोनों राज्यों के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, बर्फबारी और कई स्थानों पर भूस्खलन के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी 68 उड़ानें रद्द कर दी गईं। पटरियों पर बर्फ जमा होने के कारण बारामूला-बनिहाल मार्ग पर रेल सेवा प्रभावित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button