दिल्ली एनसीआरपंजाबराज्यहरियाणा

25 साल बाद भी पक्के नहीं हुए निगम के डेलीवेज कर्मी

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने प्रशासक को भेजा मांगपत्र

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एम्प्लॉईज एंड वर्कर्स यूनियन द्वारा मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को मांगपत्र भेज कर 69 डेलीवेज कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग की है।

कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार, चेयरमैन सुरमुख सिंह , राजा राम ने बताया कि नगर निगम ने दिसंबर 1996 के बाद इंजीनियरिंग विंग के विभागों में 69 डेलीवेज कर्मचारियों की भर्ती की थी। इन कर्मचारियों को चंडीगढ़ प्रशासन ने 13.3.2015 को रेगुलर करने की पॉलिसी में कवर नहीं किया जिस कारण ये कर्मचारी अभी तक रेगुलर नहीं हुए। उन्होंने बताया कि यह कर्मचारी लगातार 25-26 वर्षों से नगर निगम में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों की अभी तक छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार वेतन भी नही बढ़ाया गया जिस कारण इन कर्मचारियों में बहुत रोष है। उन्होंने प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मांग की कि इन कर्मचारियों को पॉलिसी में कवर कर रेगुलर किया जाए और छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार वेतन बढ़ाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button