पंजाबराज्यहरियाणा

आप, कांग्रेस ने बजट को कोसा, भाजपा ने बताया शानदार

केंद्रीय बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

चंडीगढ़ में बजट पर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां भाजपा ने बजट को जन हितैषी बताया है, वहीं आप और कांग्रेस ने सरकार को कोसा है। पंजाब लार्ज इंडस्ट्रीज डेवल्पमेंट बोर्ड के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट को चुनावी और लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास बताया। छाबड़ा ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के बजट पर एक बार फिर कैंची चलाने के लिए भी भाजपा सरकार की आलोचना की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने बजट में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ सौतेले व्यवहार के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री की आलोचना की है। उन्होंने मोदी सरकार पर बहुत बड़े बड़े और लुभावने वादे कर चंडीगढ़ की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बजट में ज़्यादा धन देने का वादा करना और फिर वास्तविक आवंटन में भारी कटौती करना शहर की जनता को धोखा देने के समान है।

उधर, यूटी प्रशासक की एडवाइजरी कौंसिल के सदस्य व भाजपा मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन ने बजट को शानदार बताते हुए कहा कि यह बजट देश देश की आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है।

भाजपा कार्यालय में देखा बजट, हुई चर्चा

चार्टर्ड एकाउंटेंट, वकील, वित्तीय विशेषज्ञ, व्यवसायी, उद्योगपति और विभिन्न क्षेत्रों के अन्य विशेषज्ञ बजट देखने और चर्चा करने के लिए भाजपा कार्यालय कमलम, चंडीगढ़ में उपस्थित थे।

विपक्ष ने बताया निराशाजनक

पंचकूला (हप्र) :पंचकूला में बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस बजट को आम आदमी से परे निराशाजनक बताया है, जबकि भाजपाई बजट को लोगों का बजट बता रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेशनल काैंसिल मेंबर सुरेंद्र राठी ने कहा कि इस बजट से महंगाई बढ़नी तय है। शिवालिक विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य जगमोहन भनोट ने बजट को दिशाहीन, विकासहीन, पूंजीपति हितैषी, किसान, मजदूर, गरीब विरोधी बजट बताया। पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि इस बजट में बेतहाशा महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी से निपटने को लेकर कोई विजऩ नहीं है। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनवीर कौर गिल ने कहा कि सरकार ने बजट में देशवासियों को सिर्फ निराशा दी है। उधर, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक एसके नैयर ने कहा कि बजट में वरिष्ठ व्यक्तियों को बचत सीमा 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर उत्साहित किया है। आप के उत्तरी जोन हरियाणा के सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि बजट से हरियाणा को बड़ा झटका लगा है। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बजट की सराहना की। उद्योगपति सीबी गोयल ने कहा कि बजट में कैमरा लैंस जैसे कुछ पुर्जों के आयात पर कस्टम ड्यूटी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button